कोडरमा में दहेज के लिए महिला की हत्या, FIR दर्ज

मामले को लेकर मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है, बता दें कि महिला की शादी 4 महीने पहले हुई थी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: डोमचांच थाना क्षेत्र के महेशपुर में एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थिती में शव (Dead Body) बरामद किया गया।

मामले को लेकर मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या (Dowery Murder) का आरोप लगाया है। बता दें कि महिला की शादी 4 महीने पहले हुई थी।

महिला का नाम दुर्गा है पति का नाम मोनू कुमार है। महिला की मौत के बाद सभी ससुराल वालें फरार हो गये हैं।

दहेज़ के लिए हत्या

मृतका की मां ने इस मामले की शिकायत डोमचांच थाना (Domchanch police station) में की है। आवेदन में महिला के पति, सास, ससुर के अलावा अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

आवेदन के तहत पुलिस ने दुर्गा के पति को गिरफ्तार किया है और बाकी लोगों की छापेमारी में जुट गई है।

दुर्गा की माँ ने बताया कि शादी के बाद दान दहेज देकर अपनी बेटी को विदा किया था, इसके बाद भी दहेज लोभियों के द्वारा एक मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी।

इसी मांग को लेकर दुर्गा को प्रताड़ित किया जाता था। मांग पूरी ना होने पर दुर्गा का गला दबा कर हत्या (Murder) कर दिया गया।

Share This Article