Latest Newsझारखंडविश्व क्रिकेट में काफी ताकतवर खिलाड़ी हैं कोहली: टेलर

विश्व क्रिकेट में काफी ताकतवर खिलाड़ी हैं कोहली: टेलर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सिडनी: आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने कहा है कि भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली विश्व क्रिकेट में काफी ताकतवर हैं जिन्होंने एक आक्रामक क्रिकेटर होने के साथ-साथ एक स्टेट्समैन होने के काम को भी बखूबी अंजाम दिया है।

कोहली 17 से 21 दिसंबर के बीच एडिलेड ओवल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौटेंगे। वह हालांकि वनडे और टी-20 सीरीज में खेलेंगे लेकिन चार मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी तीन मैचों में शिरकत नहीं कर पाएंगे।

आस्ट्रेलियाई अखबार द सिडनी मॉनिर्ंग हेराल्ड ने टेलर के हवाले से लिखा है, मुझे लगता है कि वह विश्व क्रिकेट में वह काफी मजबूत खिलाड़ी हैं, लेकिन मुझे यह लगता है कि एक आक्रामक क्रिकेटर और एक स्टेट्समैन के बीच जो बारीक रेखा होती है वो उसका सम्मान करने में सफल रहे हैं। मुझे लगता है कि वह शानदार काम कर रहे हैं।

टेलर ने माना कि वह खेल के सबसे मजबूत शख्स हैं और कहा कि यह खिताब उनके ऊपर एकदम सही है।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि वह इस जिम्मेदारी को सम्मान देते हैं। जब आप उन्हें खेलते हुए देखेंगे तो वह काफी हद तक खुद में खोए हुए नजर आते हैं। मैंने जब भी उनसे बात ही तो मैंने पाया है कि वह खेल का, जो इस खेल को खेल रहे हैं या खेल चुके हैं उसका काफी सम्मान करते हैं।

हाल ही में आस्ट्रेलिया के मुख्च कोच जस्टीन लैंगर ने भी कोहली की तारीफ की थी और कहा था कि उन्होंने जितने भी खिलाड़ी देखें हैं उनमें कोहली सर्वश्रेष्ठ हैं।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...