कोविड मामलों में लगातार पांचवें दिन वृद्धि, 24 घंटे में करीब 14 हजार नए मामले

Central Desk
3 Min Read

नई दिल्ली: इस सप्ताह कोविड -19 के नए मामलों की संख्या में वृद्धि जारी है। पिछले 24 घंटों में देश भर में 13,993 नए मामले दर्ज किए गए।

इसके साथ ही कोरोना मामलों की कुल संख्या 1,09,77,387 हो गई है।

स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि कोविड महामारी के कारण 101 और मौतें होने के साथ मरने वालों की कुल संख्या 1,56,212 तक पहुंच गई है।

गौरतलब है कि देश पिछले एक महीने में प्रतिदिन 15,000 से कम नए संक्रमण दर्ज कर रहा था, लेकिन इस सप्ताह नए कोविड -19 मामलों की संख्या में वृद्धि जारी है।

जिन शहरों में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, उनमें महाराष्ट्र, पंजाब और कर्नाटक व अन्य कई स्थान हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

शुक्रवार को नए मामलों की संख्या 13,193 थी। 18 फरवरी को 12,881 थी, 17 फरवरी को यह 11,610 थी, 16 फरवरी को यह संख्या 9,121 थी और 15 फरवरी को 11,649 मामले थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा था कि पिछले 15 दिनों के औसत दैनिक नए संक्रमण 9,000 से 12,000 के बीच थे, जबकि मृत्यु 78 से 120 के बीच थी।

9 फरवरी को देश में 9,110 नए मामले दर्ज किए गए थे जो इस साल अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। पिछले साल 3 जून को सबसे कम 9,633 मामले दर्ज किए गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में 10,307 रोगियों को छुट्टी देने के बाद वर्तमान में 1,43,127 सक्रिय मामले हैं।

अब तक 1,06,78,048 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। रिकवरी दर 97.27 प्रतिशत रही है, जबकि मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि शुक्रवार को 7,86,618 नमूनों का परीक्षण किया गया था।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) द्वारा अब तक 21,02,61,480 संचयी परीक्षण किए गए हैं।

इस बीच, कोविशिल्ड और कोवैक्सिन को मंजूरी मिलने के बाद 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था।

तब से देश में लोगों को कोरोना वैक्सीन की एक करोड़ (1,07,15,204) से अधिक खुराक दी गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत वैक्सीन की खुराक के मामले में सबसे तेज राष्ट्र बन गया है, हालांकि कई देशों ने अपने टीकाकरण अभियान बहुत पहले शुरू कर दिए थे।

Share This Article