झारखंड के मंत्री के आप्त सचिव कुमार मनीष की कोरोना से हुई मौत, रांची में है आवास ; अपने पीछे छोड़ गये तीन पुत्र

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन के आप्त सचिव कुमार मनीष का कोरोना से निधन हो गया है।

वे झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे। मनीष पहले सरयू राय के पीएस रह चुके थे।

बाद में जब हाजी हुसैन अंसारी मंत्री बने तो उनके पीएस बने। अंसारी के निधन के बाद उनके पुत्र हफीजुल अंसारी मंत्री बनाये गये तो उनके आप्त सचिव मनीष ही बनाये गये।

मनीष मूल रूप से लोहरदगा के निवासी थे और रांची में कुसई कॉलोनी के सामने एक अपार्टमेंट में रहते थे।

वे अपने पीछे तीन पुत्र छोड़ गये हैं। विधायक सरयू राय ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए फेसबुक पर लिखा, “मेरा पूर्व आप्त सचिव कुमार मनीष कोविड का शिकार हो गया।

- Advertisement -
sikkim-ad

कर्मठता, प्रतिभा, शिष्टता, कार्य के प्रति समर्पण का अद्भुत सम्मिश्रण था मनीष के व्यक्तित्व में।

इस बीच कई गुजरे, आँखें नम हुई, मन उदास हुआ, पर मनीष की विदाई ने रूला दिया। मनीष प्रथम जेपीएससी के द्वारा नियुक्त अधिकारी थे।

Share This Article