Latest Newsझारखंडलखीमाता कोलयरी की भूमिगत खदान में अचानक हो गया ब्लास्ट,कई कर्मी जख्मी…

लखीमाता कोलयरी की भूमिगत खदान में अचानक हो गया ब्लास्ट,कई कर्मी जख्मी…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Lakhimata Colliery Blast: बुधवार को अहले सुबह जिले के निरसा स्थित ECL के मुगमा क्षेत्र अंतर्गत लखीमाता कोलयरी (Lakhimata Colliery) की भूमिगत खदान में एक बड़ा विस्फोट (Explosion) हुआ। इसमें कई कोलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके बाद आनन फानन में घायल कर्मियों को ECL प्रबंधन ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी स्थिर बताई जा रही है।

लखीमाता कोलियरी के कोल कर्मियों ने बताया कि बीती रात उक्त खदान में कोयला निकालने के लिए बारूद के कुल 45 विस्फोट किया जाना था, माइनिंग अधिकारी के द्वारा खदान के भीतर 45 Explosion कर इसकी सूचना संबंधित कार्यालय में दिया, लेकिन बुधवार की सुबह जब उक्त खदान की उसी स्थान पर तीन कोल कर्मी ड्रिल करने पहुंचे और जैसे ही उन्होंने ड्रिल मशीन लगाकर ड्रिल करना शुरू किया वैसे ही वहाँ जोरदार धमाका हुआ।

जिससे Drill कर रहे तीनों कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। कोल कर्मियों ने बताया कि बीती रात जो 45 बारूद का विस्फोट किया गया था उसमें शायद एक बारूद का विस्फोट नहीं हुआ और वह बच गया था जो बुधवार की सुबह ड्रिल करने के दौरान ब्लास्ट कर गया।

फिलहाल तीनों घायल कोल कर्मियों को ECL के सकतोड़िया अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी। घायल कर्मियों का नाम सुरेश मुंडा, कुलदीप सिंह और मनाल मांझी है।

spot_img

Latest articles

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल

रांची : प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में पत्रकारों का एक...

मॉरीशस के अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी डॉ. पूनम

रांची : मॉरीशस में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड की...

खबरें और भी हैं...