झारखंड महापुरुषों, वीरों और शहीदों की धरती: हेमंत सोरेन

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरन ने शहीद शेख भिखारी एवं टिकैत उमराव सिंह के163वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी।

शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सोरेन ने दोनों शहीदों की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद शेख भिखारी एवं टिकैत उमराव सिंह की शहादत अतुल्य है।

यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम उनके संघर्ष, आदर्श, समर्पण और बलिदान को व्यर्थ न जाने दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड महापुरुषों, वीरों तथा शहीदों का राज्य है।

स्वतंत्रता संग्राम के महानायक रहे अमर शहीद शेख भिखारी एवं टिकैत उमराव सिंह ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई।

अंग्रेजी शासन व्यवस्था के खिलाफ वर्ष 1857 के विद्रोह में इन वीर सपूतों ने अपनी बहादुरी और शौर्य का लोहा मनवाते हुए अंग्रेजों के दांत खट्टे किए थे। ऐसे वीर सपूतों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इन वीर सपूतों के आदर्श, समर्पण और दिखाए रास्ते पर चलकर ही सशक्त समाज, राज्य एवं देश का निर्माण किया जा सकता है।

Share This Article