चंदवा टोरी रेलवे जंक्शन के पास बरामद हुआ शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

News Aroma Media

लातेहार: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में स्थित टोरी रेलवे जंक्शन के निकट एक निर्माणाधीन भवन के पास बुधवार सुबह सुरक्षा प्रहरी महेश्वर साहू शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद हुआ।

मृतक चंदवा थाना क्षेत्र के अलोदिया गांव का रहने वाला था। महेश्वर साहू भवन निर्माण कार्य में सुरक्षा प्रहरी के रूप में तैनात था।

मृतक के परिजन का आरोप है कि महेश्वर साहू की हत्या की गई है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात वह ड्यूटी पर गए थे। परंतु बुधवार की सुबह भवन के नीचे उनका शव मिला।

परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि पूरी छानबीन करने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है।

महेश्वर साहू भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़े हुए थे।

भाजपा ओबीसी मोर्चा में वह पदधारी थे।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए।