Latest Newsझारखंडसड़क दुर्घटना में CRPF हवलदार राम भुवन सिंह यादव की मौत

सड़क दुर्घटना में CRPF हवलदार राम भुवन सिंह यादव की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Latehar Road Accident: जिला मुख्यालय के स्टेशन रोड पर शनिवार को टेंपो और ट्रैक्टर की टक्कर में टेंपो पर सवार CRPF के हवलदार राम भुवन सिंह यादव (44) की मौत हो गई।

मृतक राम भुवन सिंह यादव उत्तर प्रदेश (UP) के मऊ के रहने वाले थे। वर्तमान में लातेहार जिला मुख्यालय में स्थित CRPF 214 बटालियन में कार्यरत थे।

पुलिस के अनुसार शनिवार को राम भुवन सिंह यादव छुट्टी लेकर घर जाने के लिए कैंप से निकले थे। वे ऑटो पर सवार होकर लातेहार रेलवे स्टेशन (Latehar Railway Station) ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ऑटो और एक Tractor में टक्कर हो गई।

ट्रैक्टर पर गेहूं काटने वाली मशीन रखी हुई थी। टक्कर के दौरान मशीन का नुकीला हिस्सा टेंपो पर बैठे CRPF के हवलदार के गर्दन में जा घुसी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद CRPF के अधिकारी और जवान घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी।

इसके बाद SP अंजनी अंजन, Police Inspector सह थाना प्रभारी प्रमोद कुमार समेत पुलिस के अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को Postmortem के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...