Latest Newsझारखंडपुलिस के हत्थे चढ़ा माओवादी नक्सली कमांडर नागेश्वर भोक्ता, मिर्चाइया जंगल से…

पुलिस के हत्थे चढ़ा माओवादी नक्सली कमांडर नागेश्वर भोक्ता, मिर्चाइया जंगल से…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Latehar Naxalites: लातेहार SP अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए माओवादी नक्सली (Maoist Naxalite) कमांडर नेशनल भोक्ता उर्फ नागेश्वर भोक्ता को गारू थाना क्षेत्र के मिर्चाइया जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार नक्सली लातेहार (Latehar) जिले के बरियातू थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इस पर सरकार की ओर से पांच लाख रुपए का इनाम भी घोषित था।

इस संबंध में शनिवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादी रीजनल कमांडर छोटू खरवार का दस्ता किसी घटना को अंजाम देने के लिए लातेहार जिले के गारू थान क्षेत्र अंतर्गत मिर्चाइया जंगल में जमा हुआ है।

इस सूचना के बाद बरवाडीह DSP वेंकटेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की गई और नक्सलियों के गिरफ्तारी के लिए छापामारी की गई।

इधर पुलिस के आने की सूचना के बाद नक्सली जंगल का लाभ उठाकर भागने लगे। भागने के क्रम में ही नेशनल उर्फ नागेश्वर अपने दस्ते से भटक गया।

इसी बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। छानबीन और पूछताछ के बाद पता चला कि गिरफ्तार नक्सली नागेश्वर भोक्ता है, जिस पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित है।

SP ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली (Naxalite) पर विभिन्न थाना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक नक्सली हिंसा के मामले दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी से नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है।

नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए छापामारी अभियान में DSP वेंकटेश कुमार के अलावा गारू थाना प्रभारी सोनू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक देवेंद्र कुमार, रंजन कुमार पासवान ,अजीत कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

spot_img

Latest articles

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

खबरें और भी हैं...

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...