लातेहार में पानीपुरी बना संकट, 14 लोग हुए फ़ूड प्वाइजनिंग के शिकार

News Aroma Media
1 Min Read

लातेहार: हेरहंज प्रखंड के लवागड़ा गांव में पानी पुरी (Panipuri) खाने से दर्जन भर बच्चें हुए फ़ूड प्वाइजनिंग (Food Poisoning) के शिकार। घटना के बाद सभी बच्चों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती किया गया।

14 लोग फ़ूड प्वाइजनिंग के शिकार

लावागड़ा गांव में शुक्रवार को ग्रामीण बाजार लगता है। जहां एक पानीपुरी बेचने वाला आया था। उससे कई लोगों ने पानी पुरी खाई थी। जिन बच्चों ने भी पानीपुरी खाई थी वे बीमार पड़ गए और उन्हें खूब उल्टियां हुई।

इस संबंध में बालूमाथ के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सिद्धार्थ कुमार (Dr. Siddharth Kumar) ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग के शिकार होकर 14 लोग अस्पताल आए। जिनमें 12 बच्चे हैं। फिलहाल सभी खतरें से बहार हैं और इलाज जारी है।

Share This Article