मानव तस्करी की शिकार 16 लड़कियों को पुलिस ने कराया मुक्त, 4 छत्तीसगढ़ की…

पुलिस ने इस दौरान एक लड़के को भी मुक्त कराया है, बरामद लड़कियों में से 12 लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं जबकि चार लड़कियां छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं

News Aroma Media
2 Min Read

लातेहार : पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मानव तस्करी (Human Trafficking) की शिकार हुईं 16 लड़कियों को मुक्त करा लिया है।

पुलिस ने इस दौरान एक लड़के को भी मुक्त कराया है। बरामद लड़कियों में से 12 लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं जबकि चार लड़कियां छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं।

लड़कियों को दिल्ली समेत बड़े शहरों में छापेमारी कर मुक्त कराया गया है। पुलिस ने मानव तस्करी के धंधे में संलिप्त साथ आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है।

लातेहार SP अंजनी अंजन (SP Anjani Anjan) ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि बच्चियों की तस्करी (Girls Trafficking) की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम बनाई गई।

टीम ने कड़ी मेहनत कर विभिन्न बड़े शहरों में छापेमारी की और 16 लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराया। उन्होंने कहा कि अभी छापेमारी जारी रहेगी। संभावना है कि जल्द ही अन्य बच्चियों को भी सुरक्षित मुक्त कराकर उनके घर तक पहुंचा दिया जाएगा।

- Advertisement -
sikkim-ad

उन्होंने बताया कि कुछ लड़कियों के साथ यौन शोषण का मामला (Sexual Exploitation Case) भी सामने आया है। इसके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है।

मानव तस्करी के आरोपित…

SP ने बताया कि मानव तस्करी के आरोपित गोपीचंद महतो (गुमला), एनिमा नगेसिया, शैलेंद्र नगेसिया, मनोज प्रसाद, संदीप कुमार (सभी लातेहार), विकास नगेसिया (चाईबासा) तथा सुनीता मुंडा (दिल्ली) को गिरफ्तार किया गया है।

SP ने बताया कि बच्चियों को मुक्त कराने में पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रशेखर चौधरी, अवर निरीक्षक सुमित यादव, आशुतोष यादव, मोहम्मद जफर आलम, अजय कुमार दास, राहुल कुमार मेहता, दिलीप कुमार दास, पुलिस कर्मी श्रीकांत कुमार, पंकज कुमार ,मूगी सोरेन, गोदलिवा कुजूर आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Share This Article