Latest Newsझारखंडदर्दनाक हादसा! करम डाली विसर्जन के दौरान डूबने से 7 की मौत

दर्दनाक हादसा! करम डाली विसर्जन के दौरान डूबने से 7 की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लातेहार: लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड में शनिवार को करम डाल का विसर्जन करने गईं सात लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह हृदय विदारक घटना शेरागड़ा पंचायत के बुकरू गांव में मननडीह स्थित तालाब में हुई। मृत लड़कियों में तीन सगी बहनें भी शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गांव में भाई-बहन के प्रेम का पर्व करम मनाया जा रहा था। दोपहर में 10 बच्चियों की टोली करम डाली का विसर्जन करने मननडीह गई थीं।

इसी दौरान दो बच्चियां डूबने लगीं। शोर मचाने पर बाकी लड़कियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन गहराई ज्यादा होने के कारण पांच और लड़कियां भी डूब गईं।

तालाब के किनारे खड़ी लड़कियों का शोर सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे। इसके बाद डूबी लड़कियों को निकाला गया।

ग्रामीणों ने बताया कि चार लड़कियों की मौत मौके पर ही हो गई थी जबकि तीन ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

लोगों ने बताया कि रेल लाइन बिछाने के लिए तालाब की मिट्टी खोदी गई थी जिससे किनारे पर ही वह और गहरा हो गया था।

गांव में मचा कोहराम

हादसे के बाद बुकरू में कोहराम मच गया। जो जहां था वहीं से तालाब की ओर भागा। घटनास्थल पर ग्रामीणों के विलाप से माहौल अत्यंत गमगीन हो गया।

हादसे में अकलू गंझू की तीन बेटियों रेखा, रीना और लक्ष्मी की मौत हुई है। रेखा इंटर की छात्रा थी जबकि बाकी लड़कियां भी पढ़ाई करती थीं।

हादसे में तीन सगी बहनों की गई जान

इस दर्दनाक हादसे में तीन सगी बहनों की भी मौत हो गई। मृतकों में तीन लड़कियां रेखा, रीना और लक्ष्मी तीनों सगी बहने हैं। अकलू गंझू की ये तीनों बेटियां भी अन्य लड़कियों के साथ करम डाली का विसर्जन करने के लिए तालाब गई हैं।

रेखा इंटर की छात्रा थी। इस हादसे के बाद अकलू के घर में मातम पसर गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

राज्यभर में डूबने से 11 लोगों की गई जान

शनिवार को राज्य में डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई। अकेले लातेहार जिले में 10 लोगों की जान गई।

बालूमाथ में सात लोगों के अलावा इससे सटे बारियातू प्रखंड में भी एक बच्चों की डूबने से मौत हो गई। लातेहार जिले के ही सदर प्रखंड में एक बच्चे की डूबने से जान चली गई।

इसके अलावा गढ़वा में एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पश्चिमी सिंहभूम में भी एक युवक टिंकू कोया की रोरा नदी में डूबने से मौत हो गई।

बताया जाता है कि वह भी करम डाली लाने नदी के उसपार गया था। लौटने के दौरान वह नदी में डूब गया। शनिवार को उसका शव नदी से निकाला जा सका।

मेडिकल टीम ने किया सभी शवों का पोस्टमार्टम

बालूमाथ प्रखंड के शेरेगड़ा पंचायत अंतर्गत बुकरू गांव में करमा विसर्जन के दौरान पानी में डूबने से 7 बच्चियों की मौत होने पर उपायुक्त अबु इमरान ने शवों के अंत्यपरीक्षण हेतु मेडिकल बोर्ड का गठन किया है ’ मेडिकल बोर्ड में डॉ. अखिलेश प्रसाद चिकित्सा पदाधिकारी सदर अस्पताल लातेहार, अशोक कुमार ओड़िया चिकित्सा पदाधिकारी सदर अस्पताल लातेहार एवं हरि ओम प्रसाद चिकित्सा पदाधिकारी सदर अस्पताल लातेहार शामिल हैं।

डीसी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि निमानुसार प्रक्रियाओं का पूर्ण अनुपालन करते हुए शव का अंत्यपरीक्षण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान डीसी खुद भी अस्पताल पहुंचकर पुरे मामले पर निगरानी मिली।

मृतकों का नाम

1. रेखा कुमारी, 18 वर्ष
2. लक्ष्मी कुमारी, 8 वर्ष
3. रीना कुमारी, 11 वर्ष (तीनों के पिता अकलू गंझू है)
4. मीना कुमारी, 8 वर्ष, पिता लालदेव गंझू
5. पिंकी कुमारी, 15 वर्ष, पिता जगन गंझू
6. सुषमा कुमारी, 7 वर्ष, पिता चरण गंझू
7. सुनीता कुमारी, 17 वर्ष, पिता स्वर्गीय बिफा गंझू

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...