गढ़वा में 5 साल के मासूम को मारकर खा गया तेंदुआ

Newswrap

गढ़वा: जिले के भंडरिया के रोदो गांव में तेंदुए (Leopard) ने एक बच्चे पर हमला कर उसे मार डाला।

मिली जानकारी के अनुसार रोदो गांव निवासी रामनाथ तुरी का पांच वर्षीय पुत्र बिस्कुट (Biscuits) लाने के लिए दुकान गया था। इस बीच Leopard ने उस पर हमला कर दिया।

तेंदुए की तलाश की रही है

स्थानीय लोगों ने देर रात तक बच्चे की खोजबीन की लेकिन बच्चा नहीं मिला। गुरुवार को ग्रामीणों (Villagers) ने बच्चे की खोजबीन शुरू की।

Villagers ने देखा कि घटनास्थल से कुछ दूर बच्चे का कपड़ा पड़ा हुआ था। कपड़े से कुछ दूरी पर बच्चे का शव पड़ा था। तेंदुए ने बच्चे के शरीर के आधे हिस्से को खा लिया था।

जहां घटना घटी है वह क्षेत्र पलामू टाइगर रिजर्व एरिया (Palamu Tiger Reserve Area) से सटा हुआ है। घटना के बाद पुलिस और वन विभाग (Forest Department) की टीम तेंदुए की तलाश कर रही है।