Latest Newsझारखंडलोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान का आजसू कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान का आजसू कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Chirag Paswan welcomed by AJSU workers: झारखंड के पलामू जाने के क्रम में कुडू बस स्टैंड में लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो चिराग पासवान का आजसू पार्टी ने स्वागत किया।

इस दौरान आजसू के कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि NDA प्रचंड बहुमत के साथ झारखंड में सरकार बनाएगी और भ्रष्ट हेमंत सरकार को उखाड़ कर दम लेगी।

चिराग ने कहा कि NDA के बड़े से बड़ा नेता एवं कार्यकर्ता दिन-रात एक किए हुए हैं तथा जनता के जाकर इस सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर कर रहे हैं। अब यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी।

इसकी उम्र खत्म हो गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि झारखंड निर्माण जिस सोच के साथ हुआ था वह अभी तक अधूरा है।

अटल बिहारी वाजपेयी ने यह राज्य बिहार से अलग कर इसको विकसित राज्य की श्रेणी में लाने का सपना देखा था लेकिन आज लूट-खसोट कर बर्बाद करने वालों के हाथों में झारखंड चला गया है।

बिहार के बाद यह झारखंड को बर्बाद कर रहे हैं। अब इनकी मनमानी नहीं चलेगी। एनडीए की सरकार बनेगी और राज्य का समुचित विकास किया जाएगा। चिराग के स्वागत में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

लक्जरी में नहीं है गौतम अदाणी का कोई जवाब, लुटियंस दिल्ली में स्थित 400 करोड़ के बंगले के हैं मालिक

नई दिल्ली : देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल गौतम अदाणी देश के कई...

BREAKING: सिल्ली में ACB की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए अमीन

रांची: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।...

3 साल बाद भी पोस्टिंग नहीं! डीएसपी नियुक्ति पर झारखंड में सियासी घमासान, विधानसभा में गूंजेगा मामला

रांची: झारखंड में 7वीं से 10वीं जेपीएससी के जरिए बहाल किए गए डीएसपी अधिकारियों...

एआई के संभावित दुरुपयोग से जुड़ी चुनौतियों के बीच भारत की भूमिका महत्वपूर्ण: डारियो अमोदेई

नयी दिल्ली : एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने बृहस्पतिवार को...

खबरें और भी हैं...