झारखंड

Lockdown Jharkhand : झारखंड में संपूर्ण लॉकडाउन पर यह क्या बोल गए मंत्री

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त व खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह में और कड़ाई करने के संकेत दिए हैं।

उन्होंने स्पष्ट कहा है कि संपूर्ण लॉकडाउन के बदले पाबंदियां और बढ़ाई जा सकती हैं।

अगले एक महीने तक शादी-विवाह और सामाजिक कार्यक्रमों पर रोक लगनी चाहिए।

वह अपने आवासीय कार्यालय से प्रदेश राहत व निगरानी समिति के कार्यों की समीक्षा के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

कारगर रहा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह

डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि राज्य सरकार ने काफी मंथन के बाद जीवन के साथ जीविका बचाने के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का अनुपालन कराना सुनिश्चित किया है।

कोरोना के खिलाफ राज्य सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार: डॉ. रामेश्वर  उरांव - dr rameshwar oraon giev this statement - UP Punjab Kesari

इन बंदिशों की वजह से संक्रमण के फैलाव पर काफी अंकुश लगा है और संक्रमण के मामले में कमी भी आयी है।

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के पहले प्रतिदिन 9000 से अधिक मामले आ रहे थे, वहीं अब यह संख्या 5000 से 6000  के आसपास हो गयी है।

राज्य सरकार द्वारा उठाये गये कदम का अनुसरण कई अन्य राज्यों द्वारा भी किया जा रहा है और अभी संपूर्ण लॉकडाउन की जगह कुछ और पाबंदियां बढ़ाने पर ही विचार किया जा सकता है, जिसके तहत शादी विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों को एक महीने तक टाला जाना चाहिए।

विदेशों से मिल रहे सहयोग पर झारखंड का भी अधिकार

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में किसान भी कठिनाई में है, वहीं ओलावृष्टि से कई किसानों के फसल को नुकसान पहुंचा है।

One more tests Covid-19 positive in Ranchi, count hits 104 | Hindustan Times

मुख्यमंत्री ने नुकसान का आकलन कर क्षतिपूर्ति का निर्देश दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड की प्राकृतिक संपदा पर पूरे देश का अधिकार है, वहीं अभी संकटकाल में जब विदेशों से सहायता मिल रही है, तो इस पर भी झारखंड का पूरा अधिकार है।

विदेशों से जो सहयोग और सहायता सामग्री मिल रही है, उसका वितरण देशभर में पारदर्शिता के अनुसार होना चाहिए और झारखंड को आवश्यकतानुसार सहयोग मिलना चाहिए।

मौके पर केशव महतो कमलेश, आलोक दुबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता, सन्नी टोप्पो और स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन पी. नैय्यर उपस्थित थे।

Back to top button
x

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker