Latest Newsझारखंडलोहरदगा : डेढ़ साल पहले की थी दरिंदगी, अब जिंदगी भर रहना...

लोहरदगा : डेढ़ साल पहले की थी दरिंदगी, अब जिंदगी भर रहना होगा जेल में, स्पेशल कोर्ट ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लोहरदगा : डेढ़ साल पहले एक नाबालिग लड़की से 2 दरिंदों ने दरिंदगी की थी।

अब स्पेशल POCSO न्यायालय एडीजे वन अखिलेश कुमार तिवारी की अदालत ने उन्हें आजीवन कारावास (Life Imprisonment) की सजा सुनाई है।

जुर्माना भी लगाया है। एक आरोपी को दोष मुक्त कर दिया गया है। कोर्ट में नौ गवाहों की गवाही दर्ज की गई थी।

इन आरोपियों को इन धाराओं में मिली है सजा

स्पेशल POCSO संख्या 27/2022, भंडरा थाना कांड संख्या 12/2022 में लोहरदगा जिले के भंडरा थाना (Bhandra Police Station) क्षेत्र के पंडरिया गांव निवासी सुरेंद्र उरांव के पुत्र आरोपित शंभू उरांव और जुब्बी उरांव के पुत्र आरोपित सुखदेव उरांव को पोक्सो एक्ट की धारा 6 में आजीवन कारावास और 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

भादवि की धारा 379, 149 में एक साल और 5 हजार रुपए जुर्माना, भादवि की धारा 323, 149 में एक साल और 1 हजार रुपए जुर्माना और भादवि की धारा 354/149 में 3 साल और 5 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई गई है।

तीसरे आरोपी सेन्हा थाना क्षेत्र के गगेया निवासी माइकल उरांव को दोष मुक्त किया गया। सजा पाने वाले दोनों आरोपी मंडल लोहरदगा के हैं।

spot_img

Latest articles

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...