मुखिया को जान का खतरा, मांग रहे पिस्टल का लाइसेंस

Newswrap
1 Min Read

Security for Mukhiya : जनता की सेवा के लिए जनता के जरिये चुने गए मुखिया को अब जान का खतरा महसूस होने लगा है। इन लोगों को अपनी जीवन रक्षा के लिए हथियार चाहिए।

लोहरदगा जिला मुखिया संघ के जरिये Lohardaga DC को गुरुवार काे आवेदन देकर कहा गया है कि आए दिन मुखिया की हत्या हो रही है। इससे अपने क्षेत्र में कार्य करने में मुखिया काे जान का भय सताने लगा है।

मुखियाओं की सुरक्षा पर सवाल-

वर्तमान में नामकुम प्रखंड के हाहपे पंचायत के मुखिया नन्हे कच्छप को 23 जनवरी 2025 को अपराधियों ने गाेली मार दी थी। इससे अपने क्षेत्र में कार्य करने वाले मुखिया को सुरक्षा की दृष्टि से असहजता महसूस हो रही है। मुखिया संघ लोहरदगा ने आओदन देकर DC से कहा है कि उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए गन, Pistol का लाइसेंस दिया जाये।

आवेदन देने वालाें में मुखिया, ग्राम पंचायत गडरपो भंडरा, मुखिया, ग्राम पंचायत उदरंगी भंडरा, मुखिया, ग्राम पंचायत अरकोसा लोहरदगा, मुखिया, भड़गांव सेन्हा सहित अन्य के नाम शामिल हैं।

Share This Article