झारखंड : महिला ने नवजात बच्चे के साथ कुएं में कूदकर दे दी जान

News Aroma Media
1 Min Read

लोहरदगा: किस्को प्रखंड के परहेपाठ पंचायत के होंदगा गांव में शुक्रवार रात एक महिला ने नवजात बच्चे के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी।

बताया गया है कि महिला की पहचान होंदगा निवासी आजम अंसारी की पुत्री रजीना खातून (22) के रूप में हुई है।

उसकी एक वर्ष पूर्व में कूड़ु प्रखण्ड के सुखमार के जमील अंसारी के पुत्र कलाम अंसारी के साथ शादी हुई थी।

वह पति और डेढ़ माह के पुत्र अब्दुल सलाम के साथ बड़े भाई बेलाल अंसारी की शादी में शरीक होने होंदगा आई थी।

शादी के बाद 26 मार्च को दावते ओलिमा का कार्यक्रम था और सैकड़ो की संख्या में मेहमान पहुंचे हुए थे।

- Advertisement -
sikkim-ad

सूचना पर किस्को थाना प्रभारी अभिवन कुमार, एसआई जोस्फीना हेम्ब्रम, एएसआई अविनाश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article