Latest Newsझारखंडझारखंड में यहां रामनवमी जुलूस में बड़ा हादसा, दो लोगों की मौत,...

झारखंड में यहां रामनवमी जुलूस में बड़ा हादसा, दो लोगों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल, देखें Video

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Lohardaga Accident in Ram Navami : लोहरदगा जिले में में बुधवार को रामनवमी (Ram Navami) शोभा यात्रा के दौरान राणा चौक में DJ साउंड सिस्टम वाहन (DJ Sound System Vehicle) के दुर्घटनाग्रस्त होने से लोहरदगा के एकागुडी बरियाटांड़ निवासी नंद किशोर साहू की 18 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी साहू और बक्शीडीपा निवासी बजरंग साहू की मौत हो गई।

वहीं घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है।

कैसे हुई दुर्घटना

मिली जानकारी के अनुसार बक्शी डीपा श्री रामनवमी अखाड़ा समिति मुन्ना डीजे के वाहन में बज रहे धार्मिक गानों के धुन में समिति के सदस्य और महिलाएं जयकारे लगाते हुए झूम रही थी।

इसी दौरान करीब 4:30 बजे DJ के ड्राइवर से एक्सीलेटर दब कर काफी हाई हो गया। जिससे DJ वाहन के आगे का हिस्सा काफी उपर उठ गया। वाहन लगभग पांच से सात फीट आगे बढ़ गया। जिसके चपेट में लोग आगे भी आए और वाहन के पीछे लगे बड़े-बड़े स्पीकर साउंड बॉक्स से भी कुछ लोग दब गए।

हालांकि अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए कोई युवक वाहन में चढ़ा और ब्रेक लगाया। इससे गाड़ी यथा स्थिति में आ गई। वाहन के नीचे कुछ लोग दबकर घायल हो गए। अगर ब्रेक नहीं लगता, तो गाड़ी अपनी स्थिति में नहीं आती और सैकड़ों लोग इसके चपेट में आ जाते।

जुलूस में थी भारी भीड़

बताते चलें घटना के वक्त जुलूस में भारी भीड़ थी। राणा चौक (Rana Chowk) में ही मुख्य जुलूस पहुंचता है। इसमें मिशन चौक, BID,बसर टोली, एकलव्य नगर,बक्शीडीपा, एकागुडी के अखाड़े मिलते हैं। इस वजह से यहां शोभा यात्रा में भीड़ बढ़ जाती है।

घटना के बाद लगभग चार किलोमीटर लंबे जुलूस में लोग खामोश हो गए। पूरा माहौल गम में बदल गया। वहीं सड़कों पर अब भी खून के धब्बे साफ नजर आ रहे हैं।

मामले में उपायुक्त डा. वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा कि हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। शोभायात्रा में शामिल DJ वाहन की चपेट में आकर एक युवती की मौत हुई है।

करीब दर्जन भर लोग घायल हुए हैं। पुलिस कप्तान हारिश बिन जमां ने कहा कि डीजे वाहन के ड्राइवर को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...