लोहरदगा में नव वर्ष पर पिकनिक स्पॉट पहुंचे लोग

News Aroma Media
1 Min Read

लोहरदगा: जिले में नववर्ष के अवसर पर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। विभिन्न पिकनिक स्पॉट में लोग अपने परिवार एवं मित्रों के साथ पहुंचे और जश्न मनाया।

इसके पहले लोगों ने विभिन्न देवालयों मे पूजा अर्चना की और ईश्वर से सुख समृद्धि की कामना की।

नववर्ष को लेकर लोगों मे खासा उत्साह देखा गया। हालांकि उग्रवादियों के खौफ के कारण लोगों ने पहाड़ी इलाकों में जाने से परहेज किया।

विभिन्न नदियों के तट पर लोगों ने पिकनिक मनाया। डीजे की धून पर देर शाम तक लोग झूमते नजर आए। नववर्ष की तैयारियां लोगों ने पहले से कर रखी थी।

खाने पिने का दौर देर शाम तक चलता रहा। पिकनिक स्पॉट मे बच्चों एवं युवाओं की टोली ज्यादा उत्साहित देखी गई। लोगों ने नववर्ष का पहला दिन अपने अपने तरीक़े से गुजारा। बाजार विरान रहे।

- Advertisement -
sikkim-ad

शहर में सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने जश्न मनाने के लिए अपने आप को पहले से ही तैयार कर रखा था। नववर्ष पर हर तरफ उत्साह का वातावरण था।

Share This Article