लोहरदगा में सुखदेव भगत का हुआ स्वागत, जमकर हुई आतिशबाजी

News Aroma Media
1 Min Read

लोहरदगा: पूर्व विधायक सुखदेव भगत के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के उपरांत आज लोहरदगा कांग्रेस मुख्यालय राजेंद्र भवन में स्वागत समारोह का आयोजन हुआ।

सुखदेव भगत समर्थकों के साथ स्वागत समारोह में शामिल हुए। इससे पूर्व सुखदेव भगत के आवास से सैकड़ों मोटरसाइकिल के साथ जुलूस निकला जो मुख्य मार्ग होते हुए कांग्रेस मुख्यालय राजेंद्र भवन पहुंचा, जहां पर जमकर आतिशबाजी हुई।

मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि भाजपा में शामिल होना उनका परिस्थितिजन्य निर्णय गलत था जिसे सुधारने का अवसर मिला है.

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने एक परिवार की तरह मुझ पर विश्वास कर पार्टी में शामिल करवाया।

उन्होंने कहा कि डॉ रामेश्वर उरांव और सांसद धीरज प्रसाद साहू के साथ मिलकर गांव गांव तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article