Latest Newsझारखंडकोडरमा में लोक अदालत, 82 वादों का निष्पादन, 3 लाख से अधिक...

कोडरमा में लोक अदालत, 82 वादों का निष्पादन, 3 लाख से अधिक की वसूली

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Koderma Court: व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को मासिक लोक अदालत (Monthly Lok Adalat) का आयोजन किया गया।

मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विरेंद्र कुमार तिवारी (Virendra Kumar Tiwari) ने कहा कि लोक अदालत में दिए गए फैसले में दोनों पक्षों की जीत होती है तथा यह फैसला दोनों पक्षों को संतुष्ट करता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय प्रदान करने का सशक्त माध्यम है।

इस लोक अदालत में कुल तीन बेंचों का गठन किया गया। बेंच संख्या एक में जिला जज द्वितीय अजय कुमार सिंह व अधिवक्ता रीतम कुमारी, बेंच संख्या दो में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रताप चंद्रा व अधिवक्ता सुमन जायसवाल, बेंच संख्या तीन में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार व अधिवक्ता रीना कुमारी, बेंच संख्या चार में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष आरके तिवारी, सदस्य बालेश्वर राम एवं ममता सिंह एवं ने मामले की सुनवाई की।

Lok Adalat में चार बेंचों के माध्यम से कुल 82 वादों का निष्पादन किया गया जबकि विभिन्न विभागों से कुल 3,30,250 रुपये राजस्व की वसूली की गई।

इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सैयद सलीम फातमी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी प्रशांत कुमार वर्मा, शिवांगी प्रिया, जूही कुमारी, मुंसिफ दानिश नवाज़, विद्युत विभाग, उत्पाद विभाग के अधिकारी, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, Anil Kumar Singh, प्रमोद चौधरी, राजीव कुमार, रवि कुमार, संजय कुमार, पीएलवी रविन्द्र कुमार, मनोज कुमार मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...