Latest Newsझारखंड… और पलामू सांसद वीडी राम के खिलाफ बाहरी होने का अभियान...

… और पलामू सांसद वीडी राम के खिलाफ बाहरी होने का अभियान शुरू, पोस्टरबाजी…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Lok Sabha Election: पलामू (Palamu) सांसद विष्णुदयाल राम (Vishnudayal Ram) के खिलाफ बुधवार को पोस्टरबाजी की गई। उन्हें बाहरी बताकर उनके खिलाफ बैनर लगा दिया गया।

जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के राजहरा में सड़क किनारे झोपड़ीनुमा जगह पर सांसद की तस्वीर लगी हुई पोस्टर लगाया गया। पोस्टर में विष्णु दयाल राम मुर्दाबाद, पलामू में बाहरी सासंद नहीं चलेगा, क्षेत्रीय उम्मीदवार की घोषणा करो, बाहरी भगाओ स्थानीय को उम्मीदवार बनाओ, नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव जीतकर सो जाने वाला उमीदवार Palamu को नहीं चाहिए, फर्जी जाति प्रमाण पत्र उम्मीदवार नहीं चलेगा, मोदी तुमसे बैर नहीं, बाहरी बीडी राम की खैर नहीं के नारे लिखे गए थे।

साथ ही पोस्टर में लिखा है कि झारखंड अनुसूचित जाति का इकलौता पलामू लोकसभा सीट है।

सांसद वीडी राम को BJP का तीसरी बार कैंडिडेट बनाया गया है। सांसद लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की तैयारी में जुटे हुए हैं।

इस बीच पोस्टर लगाए जाने से BJP नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोगों में इसकी हर तरफ चर्चा है। बता दें कि पलामू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र झारखंड के 14 लोकसभा (संसदीय) निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है।

यह निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। यह निर्वाचन क्षेत्र पूरे गढ़वा जिले और पलामू जिले के कुछ हिस्से को कवर करता है।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...