Latest Newsझारखंडझारखंड में भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं सूची, सीता सोरेन,...

झारखंड में भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं सूची, सीता सोरेन, ढुल्लू महतो और कालीचरण सिंह…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा (BJP) ने रविवार को उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में झारखंड की तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

इनमें चतरा से कालीचरण सिंह, धनबाद से ढुल्लू महतो और दुमका से सीता सोरेन को मैदान में उतारा गया है। भाजपा ने इससे पहले अन्य उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी।

तीनों सीटों पर नए चेहरों को मौका

चतरा लोकसभा सीट से कालीचरण सिंह को BJP ने उतारा है। सुनील कुमार सिंह का पत्ता इस बार कट गया। उनकी जगह भाजपा ने कालीचरण सिंह पर भरोसा जताया।

धनबाद सीट से सांसद PN सिंह (पशुपति नाथ सिंह) का पत्ता काटकर इस बार ढुल्लू महतो को उम्मीदवार बनाया गया है। दुमका से सीता सोरेन को सुनील सोरेन की जगह टिकट दिया गया है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन हाल ही में JMM छोड़कर BJP में शामिल हुई हैं। इन तीनों सीटों पर भाजपा ने नये चेहरों को अवसर दिया है।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...