झारखंड में भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं सूची, सीता सोरेन, ढुल्लू महतो और कालीचरण सिंह…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा (BJP) ने रविवार को उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में झारखंड की तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

इनमें चतरा से कालीचरण सिंह, धनबाद से ढुल्लू महतो और दुमका से सीता सोरेन को मैदान में उतारा गया है। भाजपा ने इससे पहले अन्य उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी।

तीनों सीटों पर नए चेहरों को मौका

चतरा लोकसभा सीट से कालीचरण सिंह को BJP ने उतारा है। सुनील कुमार सिंह का पत्ता इस बार कट गया। उनकी जगह भाजपा ने कालीचरण सिंह पर भरोसा जताया।

धनबाद सीट से सांसद PN सिंह (पशुपति नाथ सिंह) का पत्ता काटकर इस बार ढुल्लू महतो को उम्मीदवार बनाया गया है। दुमका से सीता सोरेन को सुनील सोरेन की जगह टिकट दिया गया है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन हाल ही में JMM छोड़कर BJP में शामिल हुई हैं। इन तीनों सीटों पर भाजपा ने नये चेहरों को अवसर दिया है।

Share This Article