युवक ने अरेंज मैरिज से बचने के लिए लगाया ऐसा जुगाड़, तस्वीर देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

News Aroma Media

लंदन: भारत में ज्यादातर लोगों की शादियां अरेंज मैरिज होती हैं, जहां माता-पिता उनके लिए जोड़ियां चुनते हैं।

हालांकि हाल के सालों में कई लोगों की लव मैरिज भी हो रही है। वहीं, इंग्लैंड के नौजवान ने अरेंज मैरिज से बचने के लिए ऐसा तिकड़म लगाया, कि उसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है।

आजकल दुनियाभर में लोग लव मैरिज कर रहे हैं। जबकि, अब भी कुछ लोग हैं, जिन्हें अरेंज मैरिज के लिए कहा जाता है।

इंग्लैंड के युवक ने इससे बचने का अनोखा तरीका अपनाया। जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। युवक ने लंदन में बड़े-बड़े होर्डिंग लगवा दिए। होर्डिंग्स पर युवक ने लिखवाया, मुझे अरेंज मैरिज से बचाओ

युवक ने अरेंज मैरिज से बचने के लिए लगाया ऐसा जुगाड़, तस्वीर देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

मूलत: मोहम्मद मलिक पाकिस्तान के रहने वाले हैं। उन्होंने शादी करने के लिए अनोखा तरीका निकाला है।

ये एक तरह का शादी के लिए विज्ञापन है। सीधे होर्डिंग पर अपनी शादी का विज्ञापन छपवा दिया। बर्मिंघम शहर में कई जगहों पर ये होर्डिंग लगी है।

मोहम्मद मलिक ने अपनी शादी के लिए एक वेबसाइट भी बनाई है। इसके जरिए सिंगल लड़कियां उनसे संपर्क कर सकती हैं।

शख्स ने होर्डिंग्स पर अपनी तस्वीर लगाई है और साथ ही ‘अच्छी लड़की’ की तलाश से जुड़ा एक मैसेज लिखा है। जीवनसाथी की तलाश के लिए बर्मिंघम में कई विज्ञापन होर्डिंग खरीदे।

युवक ने अरेंज मैरिज से बचने के लिए लगाया ऐसा जुगाड़, तस्वीर देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

इस पर 29 वर्षीय उद्यमी को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। इसमें अरेंज मैरिज से बचाने के लिए कहा गया है। मलिक ने मीडिया को बताया कि वहां लंदन से हैं, और बर्मिंघम को अपना दूसरा घर मानते हैं।

अरेंज मैरिज के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन पहले अपने दम पर किसी को खोजने की कोशिश करना चाहते हैं। मुझे अभी तक सही लड़की नहीं मिली है।

यह कठिन है। मुझे बिलबोर्ड लगाना पड़ा, जिसपर वेबसाइट का डिटेल है।’ आदर्श जीवन साथी के बारे में मलिक ने कहा कि वहां आजकल के हिसाब से एक मुस्लिम महिला होगी, जो अपने धर्म को बेहतर बनाने का प्रयास करेगी।

मैं किसी भी जाति के लिए खुला हूं, लेकिन मेरा एक बड़ा पंजाबी परिवार है, इसलिए आपको प्रतिबंधों के साथ रहना होगा।

उन्होंने कहा कि होर्डिंग लगाने के बाद से सैकड़ों संदेश मिले हैं मगर मेरे पास अब तक देखने का समय नहीं है।’