चीन से कई देशों में पहुंचा लॉन्ग हॉर्न बीटल नामक कीड़ा, पेड़ों की जान का दुश्मन…

Central Desk

Long Horn Beetle in China: सावधान रहने की जरूरत। चीन से लॉन्ग हॉर्न बीटल (Long Horn Beetle) नाम का कीड़ा दुनिया के कई देशों में पहुंच गया है।

यह पेड़ों की जान का दुश्मन बन गया है। उन्‍हें चंद दिनों में ही चट कर जाता है। बांस से बनी वस्तुओं को यह चंद घंटों में नष्‍ट कर देता है। अगर ये घर में पहुंच जाए तो दीमक से भी ज्‍यादा खतरनाक है।

चीन से कई देशों में पहुंचा लॉन्ग हॉर्न बीटल नामक कीड़ा, पेड़ों की जान का दुश्मन… 

Long Horn Beetle in China An insect called Long Horn Beetle has reached many countries from China, it is the enemy of the life of trees This dangerous insect destroys things made of bamboo in a few hours.

लंबे सींग वाले इसे कीट को कुछ लोग गुबरैला (Ladybug) के नाम से भी जानते हैं। यह कीड़ा चीन, ताइवान और कोरियाई प्रायद्वीप (Korean Peninsula) में पाया जाता है।

कहते हैं कि अगर एक बार ये कहीं जम जाए तो इसे हटाना मुश्क‍िल ही नहीं नामुमकिन है। पौधों को काटकर ही इससे निपटा जा सकता है। यह इतना खतरनाक है कि जिस भी पेड़ में यह घुस जाता है, उसे चंद दिनों में पूरी तरह चट कर जाता है।

बांस से बनी वस्तुओं को चंद घंटों में कर देता है नष्ट

चीन से कई देशों में पहुंचा लॉन्ग हॉर्न बीटल नामक कीड़ा, पेड़ों की जान का दुश्मन… 

Long Horn Beetle in China An insect called Long Horn Beetle has reached many countries from China, it is the enemy of the life of trees This dangerous insect destroys things made of bamboo in a few hours.

अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, मध्य पूर्व, ऑस्ट्रेलिया, Switzerland और भारत के कई राज्‍यों के लिए चुनौती बना हुआ है। जर्मनी के हैम्बर्ग विश्वविद्यालय (University of Hamburg) के शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह अगर आपके घर में घुस जाए तो आपका सोफा, डाइनिंग टेबल, कुर्सियां सबकुछ खा जाता है।

इसीलिए इन्हें घरों में उपद्रव मचाने वाला कीट भी माना जाता है। हाल ही में Switzerland में इसने भारी तबाही मचाई। इसकी वजह से जंगल का काफी हिस्‍सा काटना पड़ा है।

क्‍योंकि गुबरैला से छुटकारा पाने का एकमात्र तरीका संक्रमित पेड़ों को नष्ट करना ही है। कई देशों में तो इसे बांस उद्योग को भी काफी नुकसान पहुंचाया है।

दुनिया भर में अरबों डॉलर का नुकसान

चीन से कई देशों में पहुंचा लॉन्ग हॉर्न बीटल नामक कीड़ा, पेड़ों की जान का दुश्मन… 

Long Horn Beetle in China An insect called Long Horn Beetle has reached many countries from China, it is the enemy of the life of trees This dangerous insect destroys things made of bamboo in a few hours.

Long Horn Beetle गोल छेद बनाता है। वहीं अंडे देते हैं। बच्‍चे पैदा करते हैं और फिर फैल जाते हैं। फिर नई वंशावली वही काम करती है। यह संक्रमण (Infection) आखिरकार पेड़ों को खत्‍म कर देता है।

पेड़ इससे बच नहीं पाते। छेद की वजह से पेड़ पोषक तत्‍वों को नहीं प्राप्‍त कर पता और एक दिन सूख जाता है। इनक वजह से दुनिया भर में अरबों डॉलर का नुकसान हो रहा है। यूरोप में पहली बार 1924 में इसे पाया गया। तब से ये तबाही मचा रहे हैं।

बता दें कि वायरस का जब भी जिक्र आता है, तो ज्‍यादातर लोगों की जुबां पर China का नाम आ जाता है। कई रिसर्च से इस बात की पुष्टि हुई है कि चीन कुछ अजीबोगरीब वायरस तैयार कर रहा है। इसी के परिणाम के रूप में यह कीड़ा दूसरे देशों तक पहुंच चुका है।