Latest NewsUncategorizedफरवरी में तीसरी बार बढ़े LPG सिलेंडर के दाम

फरवरी में तीसरी बार बढ़े LPG सिलेंडर के दाम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली : नई दिल्ली रसोई गैस का सिलेंडर के दाम फिर बढ़ गए हैं। ने फरवरी में 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम फरवरी में तीसरी बार बढ़ाए हैं।

इसके पहले 4 फरवरी और 14 फरवरी को दाम बढ़ाए गए थे दिसंबर में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी हुई थी।

1 दिसंबर को 594 रुपये से बढ़ाकर इसका रेट 644 किया गया ​था और फिर 15 दिसंबर को एक बार फिर इसकी कीमत 694 रुपये कर दी गई।

यानी एक महीने के अंदर 100 रुपये बढ़ोतरी की गई थी। लेकिन जनवरी में कीमतें नहीं बढ़ाईं गईं। जनवरी में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस (14.2 केजी ) की कीमत 694 रुपये थी।

फरवरी की शुरुआत में घरेलू गैस की कीमत में तो बढ़ोतरी नहीं की गई थी और यह अपनी पुरानी कीमत 694 रुपये में ही उपलब्ध हो रही थी।

1 फरवरी को कीमतों में बढ़ोतरी नहीं देखी गई, लेकिन 4 फरवरी को फिर से इसके रेट बढ़ाकर 719 रुपये कर दिए गए। यानी 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

और एक बार फिर 10 दिन के अंदर एलपीजी की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। आज एक बार फिर इसके दाम 769 रुपये से बढ़ाकर 794 रुपये कर दिया गया है।

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर का रेट 794 रुपये हो गया है, यानी सिर्फ फरवरी में एलपीजी सिलेंडर के दाम 100 रुपये बढ़ चुके हैं।

एलपीजी की कीमतों में वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब भारत में पेट्रोल की कीमतें अबतक के उच्चतम स्तर को छू रही है।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...