Latest NewsUncategorized3 साल पहले मोदी मंदिर बनवाने वाले कार्यकर्ता ने छोड़ी BJP, मयूर...

3 साल पहले मोदी मंदिर बनवाने वाले कार्यकर्ता ने छोड़ी BJP, मयूर मुंडे ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Mayur Munde Quits BJP: आज से 3 साल पहले 2021 में महाराष्ट्र के पुणे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनवाने वाले कार्यकर्ता मयूर मुंडे (Mayur Munde) ने भाजपा से अपना नाता तोड़ लिया है।

मंदिर बनवाने के बाद वह सुर्खियों में आए थे। मयूर के इस निर्णय के पीछे बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव में BJP की पुणे इकाई में मतभेद को देखते हुए Mayur ने ऐसा किया है।

वफादार कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप

जानकारी मिल रही है कि कोथरुड और खडकवासला विधानसभा के मौजूदा विधायकों पर उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में दखल देने की कोशिश का आरोप लगा है।

ऐसा कहा जा रहा है कि शिवाजीनगर से विधायक सिद्धार्थ शिरोले वफादार पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे हैं। इसे लेकर Shree Namo Foundation के मयूर मुंडे ने शिरोले के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई और पार्टी छोड़ दी।

दूसरी पार्टियों से आने वालों को प्रमुखता

मयूर मुंडे ने कहा, ‘मैंने कई बरसों से वफादार पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। मैं विभिन्न पदों पर रहा और ईमानदारी से पार्टी के लिए काम किया।’

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंडे ने बताया कि भाजपा वफादार पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रही है और अन्य राजनीतिक दलों से शामिल होने वालों को महत्व दिया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक अपना समर्थन आधार बढ़ाने में लगे हुए हैं और इसके लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। मुंडे ने कहा, ‘मौजूदा विधायक उन लोगों के इलाकों में विकास निधि खर्च कर रहे हैं जो दूसरी पार्टियों से BJP में शामिल हुए हैं।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...