कोरोनाकाल में महिंद्रा ने दिया अपने ग्राहकों को तोहफा, 31 जुलाई तक बढ़ाई फ्री सर्विस और वारंटी की सीमा

News Aroma Media
2 Min Read

नई दिल्ली: Mahindra & Mahindra महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने अपनी गाड़ियों पर फ्री सर्विस और वारंटी की सीमा को 3 महीनों तक के लिए बढ़ा दिया है।

दरअसल, देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपने सभी डीलरशिप में 31 जुलाई तक वारंटी और फ्री सर्विस की सुविधा को बढ़ाने की घोषणा की है।

हालांकि, महेंद्रा एंड महेंद्रा ने यह सुविधा केवल यात्री वाहनों तक सीमित रखी है।

वहीं, इस सुविधा का केवल वही ग्राहक फायदा उठा सकते हैं, जिनकी फ्री सर्विस और वारंटी की सुविधा 1 अप्रैल, 2021 और 31 मई, 2021 के बीच खत्म हो रही थी।

दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ज्यादातर राज्य सरकारों ने लॉकडाउन लगाया है, जिसके चलते महिंद्रा के ग्राहक अपनी गाड़ियों पर फ्री सर्विस और वारंटी का फायदा नहीं उठा पा रहे थे। इसी कारण कंपनी ने समय सीमा को बढ़ा दिया है।

- Advertisement -
sikkim-ad

बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा एकमात्र ऐसी कंपनी नहीं है, जिसने अपने वाहनों पर फ्री सर्विस और वारंटी की समय सीमा को बढ़ाया है।

बल्कि, फॉक्सवैगन इंडिया, निसान इंडिया, टाटा मोटर्स, ह्यूंदै, एमजी मोटर और होंडा कार्स जैसी कई कार कंपनियों ने भी अपनी पैसेंजर गाड़ियों पर फ्री सर्विस और वांरटी की सीमा को बढ़ाया है।

Share This Article