झारखंड

Maiya Samman Yojana : कई लाभुकों के खातों में 7500 रुपये नहीं पहुंचे, आधार लिंक और KYC…

हालांकि, बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं हैं, जिनके खाते में अब तक यह राशि नहीं पहुंची है। भुगतान में देरी के कारण कई महिलाएं ब्लॉक और बैंक कार्यालयों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं

Maiya Samman Yojana: झारखंड में मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) के तहत लाभुक महिलाओं के खातों में तीन माह की 7500 रुपये की किस्त भेजी गई है।

हालांकि, बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं हैं, जिनके खाते में अब तक यह राशि नहीं पहुंची है। भुगतान में देरी के कारण कई महिलाएं ब्लॉक और बैंक कार्यालयों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं।

भुगतान में देरी के प्रमुख कारण

जांच में यह सामने आया है कि लाभुकों के खाते में राशि नहीं पहुंचने के पीछे तकनीकी और प्रशासनिक (Technical and Administrative) कारण हैं:

असंगत बैंक विवरण: कई महिलाओं के बैंक अकाउंट नंबर और ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज विवरण अलग-अलग होने के कारण भुगतान रोका गया है।

आधार लिंक न होने की समस्या: बड़ी संख्या में बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, जिससे भुगतान प्रक्रिया बाधित हुई है।
अधूरी KYC : कई लाभुकों ने अब तक अपना केवाईसी (KYC) अपडेट नहीं कराया, जिसके बिना खाते में पैसे नहीं भेजे जा सकते।

अटकी हुई राशि कैसे प्राप्त करें?

राज्य सरकार और बैंक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि लाभुकों को अपने खाते में भुगतान सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाने आवश्यक हैं:

बैंक खाते को आधार से लिंक कराएं।
बैंक जाकर केवाईसी (KYC) प्रक्रिया पूरी करें।
बैंक या संबंधित ब्लॉक कार्यालय में संपर्क कर सही जानकारी अपडेट कराएं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker