1 अप्रैल को रांची में सरहुल का रंग, लेकिन ट्रैफिक रहेगा तंग! जानिए किन रास्तों पर लगेगी रोक

रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इन प्रतिबंधों का पालन करें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरत पड़ने पर अन्य रूटों को भी डायवर्ट किया जा सकता है।

Smriti Mishra
3 Min Read

Ranchi during Sarhul Festival: सरहुल महोत्सव के दौरान राजधानी रांची में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं।

1 अप्रैल को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। सभी बड़े वाहन रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

शनिवार को ट्रैफिक एसपी ने इस संबंध में आदेश जारी किया, जिसमें शहर के विभिन्न हिस्सों में यातायात प्रतिबंधों और डायवर्जन का विस्तृत प्लान दिया गया है।

इन प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

सरहुल शोभायात्रा के दौरान दोपहर 1 बजे से जुलूस समाप्ति तक निजी और यात्री वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।

प्रमुख प्रतिबंधित मार्गों में शामिल हैं:

  • एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक, शहीद चौक तक जाने वाला मार्ग बंद रहेगा।
  • सर्कुलर रोड से जेल चौक तक वाहन जा सकेंगे, लेकिन आगे बढ़ने की अनुमति नहीं होगी।
  • जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक और रेडियम चौक जाने वाले मार्ग पर यातायात बंद रहेगा।
  • पुराना नगर निगम कार्यालय से कमिश्नर चौक जाने वाले वाहनों को अनुमति नहीं मिलेगी।
  • अपर बाजार से शहीद चौक की ओर जाने वाले मार्ग को भी प्रतिबंधित किया गया है।
  • चडरी तालाब से अल्बर्ट एक्का चौक तक किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • थरपखना और पुरुलिया रोड से सर्जना चौक जाने वाले मार्ग पर भी यातायात बाधित रहेगा।
  • कुछ मार्गों पर आवश्यकतानुसार डायवर्जन लागू किया जाएगा

यातायात नियंत्रण के लिए कई वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं:

  • विष्णु सिनेमा रोड से मेन रोड जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा।
  • पश्चिमी अपर बाजार से टैक्सी स्टैंड (मेन रोड) जाने पर प्रतिबंध होगा।
  • चर्च रोड और उल हाउस के पास से मेन रोड जाने वाले वाहनों को अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • कर्बला चौक से रतन पीपी जाने वाला मार्ग प्रतिबंधित रहेगा।
  • पीपी कंपाउंड से सुजाता चौक जाने वाले वाहन इस दौरान नहीं चल सकेंगे।
  • राजेंद्र चौक से ओवरब्रिज और सुजाता चौक की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को रोका जाएगा।
  • पटेल चौक से मुंडा चौक और बहुबाजार से सिरमटोली सरना स्थल तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
  • जमशेदपुर रोड (नामकुम क्षेत्र) से चुटिया केतारी बगान होकर मुंडा चौक आने वाले वाहन इस मार्ग पर नहीं चल सकेंगे।
  • कांटाटोली से बहुबाजार जाने वाले वाहन बहुबाजार तक ही जा सकेंगे और आगे चुटिया थाना मार्ग से गुजरेंगे।
  • पिस्का मोड़ से रातू रोड न्यू मार्केट चौक जाने वाले मार्ग पर भी यातायात पर रोक रहेगी।

यात्रियों और आम जनता के लिए दिशा-निर्देश

रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इन प्रतिबंधों का पालन करें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरत पड़ने पर अन्य रूटों को भी डायवर्ट किया जा सकता है।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article