घर पर बनाएं Mango Shake, हैल्थ के लिए भी फायदेमंद, जानें बनाने की आसान रेसिपी

News Alert
2 Min Read

Mango Shake Recipe : आम के मौसम में मैंगो शेक पीना काफ़ी लोग पसंद करते हैं। वैसे तो कई डिशेस बनाई जाती हैं, लेकिन मैंगो शेक का स्वाद लाजवाब होता है। यह हैल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। आप इसे एनर्जी ड्रिंक के रुप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

आइए जानते हैं मैंगो शेक बनाने की आसान विधि..

मैंगो शेक बनाने के लिए सामग्री

Make Mango Shake at home, also beneficial for health, learn easy recipes to make

पके आम – 2
दूध – 2 कप
ड्राई फ्रूट्स – 1 टेबलस्पून
चीनी – 3 टेबलस्पून
आइस क्यूब्स – 6-7

बनाने की विधि

मैंगो शेक (Mango Shake) बनाने के लिए सबसे पहले आम को लें और उन्हें लगभग आधा घंटे के लिए पानी में डालकर रखें। तय समय के बाद आम को निकालकर छिलनी से छिलके उतार लें और फिर एक बाउल में आम के गूदे के टुकड़े कर रख दें।

अब मिक्सर जार लें और उसमें आम के टुकड़े और 1 कप दूध डाल दें। आप चाहें तो दूध को भी कुछ देर के लिए फ्रिज में रखकर ठंडा कर सकते हैं। इससे मैंगो शेक का स्वाद और बढ़ जाएगा।

- Advertisement -
sikkim-ad

Make Mango Shake at home, also beneficial for health, learn easy recipes to make

अब इस मिश्रण में स्वादानुसार चीनी डालकर मिक्स करें और जार का ढक्कन लगाकर ग्राइंड कर लें। ध्यान रखें कि ये मिश्रण एकदम स्मूद पिसा होना चाहिए।

इसके बाद शेक को एक बर्तन में निकाल लें और उसमें 1 कप दूध और डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अगर शेक ज्यादा गाढ़ा लगे तो आप दूध की मात्रा और भी बढ़ा सकते हैं।

इसके बाद सर्विंग ग्लास (Serving Glass) लें और उसमें मैंगो शेक डालकर ऊपर से 3-4 आइस क्यूब्स डाल दें। इसके बाद ड्राई फ्रूट्स की कतरन से मैंगो शेक की सजावट करें। स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर आपका मैंगो शेक बनकर तैयार हो चुका है।

Share This Article