बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ डिनर डेट पर निकलीं मलाइका अरोड़ा

News Alert
2 Min Read

मुंबई: हाल ही में Bollywood के सबसे फेमस लवबर्ड में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Malaika Arora and Arjun Kapoor) को हाल ही में डिनर डेट पर मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया।

इस दौरान के कई Video सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे हैं।

इस दौरान दोनों ही Black Outfit में ट्विनिंग कर रहे हैं। मलाइका ने ब्लैक कलर के डीप नेक टॉप (Deep Neck Top) के साथ ब्लैक ओवरसाइज्ड ब्लेजर और लेदर पैंट को कैरी किया है।

इसके साथ अभिनेत्री ने Nude Makeup और खुले बालों से अपना लुक कंप्लीट किया है। वहीं, दूसरी ओर अर्जुन भी ऑल ब्लैक लुक में हैंडसम दिखे। वहीं इस मौके पर अर्जुन अपनी लेडीलव को मीडिया से प्रोटेक्ट करते भी नजर आए।

सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियोज वायरल हो रहे हैं और फैंस दोनों की Chemistry को काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस इस जोड़ी को अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधते देखना चाहते हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

Malaika Arora and Arjun Kapoor

अर्जुन जल्द ही फिल्म ‘कुत्ते’ और ‘द लेडी किलर’ में नजर आने वाले हैं

मलाइका और अर्जुन काफी समय से एक-दूसरे को Date कर रहे हैं। दोनों ने साल 2019 में अपने रिश्ते को Official किया था। दोनों को अक्सर कई मौकों पर साथ देखा जाता है।

Malaika Arora and Arjun Kapoor

दोनों के Workfront की बात करें तो अर्जुन जल्द ही फिल्म ‘कुत्ते’ और ‘द लेडी किलर’ में नजर आने वाले हैं। वहीं मलाइका ‘द अरोड़ा सिस्टर्स’ सीरीज में बहन अमृता अरोड़ा के साथ नजर आएंगी।

Share This Article