झारखंड

माणिक लाल हेंब्रम बने झारखंड विधानसभा के नए सचिव, 9 दिसंबर से विशेष सत्र…

Manik Lal Hembram Becomes the New Secretary: झारखंड विधानसभा के नए सचिव के रूप में माणिक लाल हेंब्रम (Manik Lal Hembram) को नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, माणिक लाल हेंब्रम 1 दिसंबर 2024 से अगले आदेश तक इस पद पर अपनी सेवाएं देंगे।

माणिक लाल हेंब्रम इससे पहले झारखंड विधानसभा में संयुक्त सचिव (Joint Secretary) के रूप में कार्यरत थे और उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए यह पदभार सौंपा गया है।

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर (Syed Javed Haider) सेवानिवृत हो गए हैं। उनके स्थान पर नई नियुक्ति हुई है।

बताते चले 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित होना है। इस दौरान विधानसभा के लिए चुने गए सभी सदस्य एक-एक कर शपथ ग्रहण करेंगे। इसके बाद स्पीकर का भी चुनाव होगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker