मनीष ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताकर की थी वर्षा से शादी, भेद खुला तो…

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh Varsha Murder Case: हजारीबाग न्यू एरिया में पंचमुखी मंदिर के निकट रहने वाले राजेश मेहता की बेटी वर्षा कुमारी की हत्या मुंबई में कर दी गयी है।

इस संबंध में पिता राजेश मेहता के आवेदन पर कोपर खैरणे थाना नवी मुंबई में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है।

गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

मंगलवार को शव मुंबई से हजारीबाग लाया गया। शव घर पहुंचते ही पूरा गांव चीत्कार से गूंज उठा। शव का अंतिम संस्कार गांव के ही मुक्तिधाम में किया गया। मुखाग्नि दादा रामेश्वर मेहता ने दी।

राजेश मेहता की चार बेटी और एक बेटा है। वर्षा चार बेटियों में दूसरे स्थान पर थी और वह अन्नदा कॉलेज में बी कॉम सेमेस्टर 4 की छात्रा थी। उसकी शादी 11 मार्च 2024 को चौपारण थाना क्षेत्र के बसरिया गांव निवासी दयानन्द दांगी के पुत्र मनीष दांगी से की गई थी।

पति मनीष गिरफ्तार

इधर नवी मुंबई पुलिस ने वर्षा के पति मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मनीष कुमार पिता दयानंद प्रसाद दांगी मुख्य रूप से चौपारण के बसरिया का रहने वाला है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताकर की शादी

लड़की के पिता और मूल रूप से इचाक के जमुआरी के रहने वाले राजेश मेहता ने नवी मुंबई पुलिस को भेजे गए आवेदन में बताया है कि इसी साल 10 मार्च को उन्होंने अपनी बेटी वर्षा की शादी चौपारण के मनीष कुमार गुप्ता को हैसियत के हिसाब से नकद और उपहार आदि देकर की थी।

परिजनों का आरोप है कि मनीष ने अपने आपको सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताकर शादी की थी। वर्षा के सेमेस्टर 4 की परीक्षा के बाद दो माह पहले वह अपने साथ वर्षा को मुंबई ले गया था, लेकिन वहां जाते ही मनीष का भेद खुल गया।

उसने पैसों के लिए वर्षा पर अत्याचार करना शुरू कर दिया। जिसके बाद वर्षा के पिता ने 50 हजार रुपये Online भेज दिया। बावजूद इसके वर्षा पर अत्याचार कम नहीं हुआ।

Share This Article