क्षत्रिय महासभा की नवगठित समिति में रामगढ़ से कई सक्रिय सदस्यों को मिला स्थान

News Aroma Media

रामगढ़: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की रामगढ़ इकाई के कार्यकारिणी का गठन हो गया है। सोमवार को इसकी घोषणा समिति के अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह और महासचिव सरोज सिंह ने की।

उन्होंने बताया कि नई सराय स्थित क्षत्रिय धर्मशाला कार्यालय में नवगठित कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई।

इसमें जिले के सभी कार्यकारिणी समिति सदस्यों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया।

बैठक में संरक्षक एवं सलाहकार समिति के सदस्यों की उपस्थिति में क्षत्रिय समाज के उत्थान एवम धर्मशाला के लंबित कार्यो के वावत बिंदुओं पर चर्चा हुई।

कार्यकारिणी समिति की बैठक में जिलान्तर्गत सभी प्रखंड से उपाध्यक्ष एवं संगठन सचिव का मनोनयन किया गया।

इस नवगठित समिति में रामगढ़ से कई सक्रिय सदस्यों को स्थान मिला है।

इसमें वरीय उपाध्यक्ष के तौर पर विनय कुमार सिंह, ज्योति कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, श्रवण सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, महेंद्र कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह, कुमार मृत्युंजय सिंह शामिल हैं।

समिति के सदस्यों में अखिलेश कुमार सिंह , आजाद सिंह, अरविंद कुमार सिंह, शेखर सिंह , विधान सिंह ,इंद्रजीत सिंह, विनय प्रताप सिंह ,प्रदीप सिंह, आशुतोष कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, निधि सिंह ,राजकुमार सिंह मीडिया प्रभारी वरुण कुमार सिंह सह मीडिया प्रभारी बागीश सिंह शामिल हैं।

बैठक में क्षत्रिय समाज के संरक्षक देव कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष दशरथ प्रसाद सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह , विजय सिंह ,रत्नेश कुमार सिंह , समाज के सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे।