HomeUncategorizedPM मोदी के 73वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति सहित कई मंत्रियों ने दी...

PM मोदी के 73वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति सहित कई मंत्रियों ने दी बधाई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: PM नरेन्द्र मोदी का आज 73वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। राष्ट्रपति President द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष speaker ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति (Deputy Chairman of Rajya Sabha) हरिवंश से लेकर सभी केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने PM को उनके जन्मदिवस पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

President द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट किया है ‘भारत के प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्छा है कि अपनी दूरगामी दृष्टि तथा सुदृढ़ नेतृत्व से आप ‘अमृत काल’ (Amrit Kaal) में भारत के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करें। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा देशवासियों को अपने अप्रतिम नेतृत्व (incredible leadership) से लाभान्वित करते रहें।’

उपराष्ट्रपति (Vice President) जगदीप धनखड़ ने एक्स पर लिखा ‘PM नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके दूरदर्शी नेतृत्व, मिशनरी भावना और अनुकरणीय क्रियान्वयन ने भारत को अभूतपूर्व प्रगति और युगांतरकारी परिवर्तन की ओर अग्रसर किया है। आपकी विरासत हमारे देश के इतिहास के इतिहास में अंकित है। भारत, जो मानवता के छठे हिस्से का घर है, हमारे सभ्यतागत लोकाचार के अनुरूप समावेशिता, लोक कल्याण और दूरदर्शी दृष्टिकोण के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को हमेशा संजोकर रखेगा।ईश्वर आपको आने वाले वर्षों में भारत की सेवा में लगे रहने के लिए अच्छा स्वास्थ्य और प्रसन्नता का आशीर्वाद दे।’

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पर लिखा PMनरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं। देश की प्रगति, विश्व के कल्याण की जिस भावना से आप कार्य कर रहे हैं, उसने वैश्विक स्तर पर भारत को सक्षम नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित किया है। ईश्वर आपको इसी ऊर्जा से देश सेवा को समर्पित रहने की शक्ति दें।

केन्द्रीय मंत्री (Union Minister) नितिन गडकरी ने PM नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा ‘आदरणीय PM जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें। आपके नेतृत्व में देश से भय, भूख और भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो और हम पुनः विश्व गुरु का स्थान प्राप्त करें यही शुभकामनाएं।’

रक्षा मंत्री (Defense Minister) राजनाथ सिंह ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा ‘भारत के यशस्वी एवं कर्मयोगी PM जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। उन्होंने भारत को न केवल नई पहचान दी है बल्कि संपूर्ण विश्व में उसका मान भी बढ़ाया है।

Union Minister अनुराग ठाकुर लिखा, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, मां भारती के अनन्य सेवक, 140 करोड़ भारतीयों को अपना परिवार मान कर राष्ट्र नवनिर्माण में पूरे मनोयोग से समर्पित भारत के यशस्वी PMआदरणीय नरेन्द्र मोदी जी को जन्म दिवस की असीम-अनंत शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, चिर ऊर्जावान व्यक्तिव, सुखी व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

spot_img

Latest articles

रांची को मिलेगा हरा-भरा रूप, नगर निगम की दो टीमें दिनभर कर रहीं काम

Ranchi to Get a Greener Look: शहर को हरियाली से भरने, सुंदर बनाने और...

रेलवे का बड़ा फैसला, पुणे–हटिया एक्सप्रेस का समय बदला, अजमेर–रांची स्पेशल की अवधि बढ़ी

Ajmer-Ranchi special train Extended: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

झारखंड विधानसभा सत्र से पहले सुरक्षा कड़ी, SSP ने जवानों को दिया खास निर्देश

SP Gave Special Instructions to the Soldiers: 5 दिसंबर से शुरू होने वाले झारखंड...

खबरें और भी हैं...

रांची को मिलेगा हरा-भरा रूप, नगर निगम की दो टीमें दिनभर कर रहीं काम

Ranchi to Get a Greener Look: शहर को हरियाली से भरने, सुंदर बनाने और...

रेलवे का बड़ा फैसला, पुणे–हटिया एक्सप्रेस का समय बदला, अजमेर–रांची स्पेशल की अवधि बढ़ी

Ajmer-Ranchi special train Extended: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...