झारखंड : नक्सली संगठन को AK-47 और गोली पहुंचा कर लौट रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Central Desk
1 Min Read

मेदिनीनगर: नक्सली संगठन टीएसपीसी को गोली पहुंचाने वाले एक युवक को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से पुलिस ने AK-47 राइफल समेत गोलियां भी बरामद हुई हैं।

इस संबंध में नौडीहा बाजार थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार जितेंद्र सिंह काफी समय से टीएसपीसी संगठन से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार टीपीसी का सदस्य शशिकांत को AK-47 राइफल की 50 गोली पहुंचा कर लौट रहा था। इसी दौरान उसे गिरफ्तार किया गया।

मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब सर्च अभियान चलाया औप जितेंद्र सिंह की तलाशी ली गई, तो उसके पास से AK-47 के पांच गोली मिली।

इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी के अनुसार कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसके आधार पर छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article