पलामू में जेल अदालत से एक कैदी हुआ रिहा

News Aroma Media
1 Min Read

मेदिनीनगर: पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सोमवार को जेल अदालत का आयोजन किया गया।

जेल अदालत से दोष स्वीकारोक्ति ब्यान व सजा के अवधि पूर्ण करने पर एक कैदी राजेंद्र साव को जेल से रिहा किया गया।

रिहा किए गए कैदी का मामला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निरुपम कुमार की अदालत में चल रहा था।

मौके पर जेलर प्रमोद कुमार व संजीव सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Share This Article