झारखंड : माओवादी बंदी का असर, बंद रहे बैंक और दुकानें

News Aroma Media
2 Min Read

मेदिनीनगर: जिले में माओवादी बंदी की घोषणा के चलते बुधवार को हैदरनगर थाना क्षेत्र की सभी दुकानें और बैंक बंद रहे।

गया में मुठभेड़ के दौरान चार माओवादी उग्रवादियों के मारे जाने के विरोध में माओवादियों ने दो दिवसीय बंदी का घोषणा की है।

इसमें बिहार के दक्षिणी भाग और झारखंड के पश्चिम भाग को बंद करने की चेतावनी विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई थी।

माओवादी बंदी का असर झारखंड के चतरा और लातेहार पलामू के इलाकों में पड़ा।

माओवादी बंदी घोषणा के बाद से सीमावर्ती क्षेत्र को पुलिस हाई एलर्ट पर है।

- Advertisement -
sikkim-ad

पुलिस बाजार क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर रही है। इसके अलावा हैदरनगर थाना पुलिस ने हुसैनाबाद के एसडीपीओ पूज्य प्रकाश के निर्देश पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

इस संबंध में एएसआई जे कुंडुलना ने बताया कि वाहन चेकिंग के मुख्य उदेश्य उग्रवादियों और बदमाशों पर शिकंजा कसना है। उन्होंने बताया कि पुलिस माओवादियों की दो दिवसीय बंदी को नाकाम करेगी।

हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के बिहार से सटे सीमावर्ती क्षेत्र पर भी पुलिस की पैनी नजर है।

सोन नदी के तटवर्ती भाग कबरा, देवरी, बुधुआ और दंगवार के सोन नदी घाटों पर भी पुलिस की निगाह है।

जगह-जगह पर अनुमंडल क्षेत्र के मुख्य सड़कों पर वाहन जांच की जा रही है।

Share This Article