MGM अस्पताल परिसर में जरूरतमंदों के बीच वितरित किया गया ठंडा शरबत और फल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur MGM Hospital Complex :जमशेदपुर (Jamshedpur) जिले के MGM अस्पताल परिसर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए रोटी बैंक और जुबिली पार्क Morning Walkers Female Group की ओर से जरूरतमंदों के बीच ठंडा शरबत और फल का वितरण किया गया।

इस दौरान Morning Walkers ग्रुप की प्रमुख प्रेम लता अग्रवाल ने बताया कि पूरे गर्मी तक यह कार्यक्रम होता रहेगा।

Morning Walkers ग्रुप की बहनें रोटी बैंक से विगत नौ वर्षो से जुड़ी हुई हैं। हर माह की अंतिम रविवार को MGM अस्पताल मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच भोजन का वितरण किया जाता है।

वहीं रोटी बैंक के चेयरमैन मनोज मिश्रा ने कहा कि अबतक रोटी Bank के माध्यम से 75 लाख से अधिक जरुरतमंदों ने भोजन प्राप्त किया है। यह अपने आप मे एक बड़ा रिकार्ड है।

आज के इस कार्यक्रम में ममता अग्रवाल, शरदा रिगसीया, मीना शराफ, माधव, सीता बाई, गीता अग्रवाल,आशा,मनजु कावटिया, अनीमा दास, सुभश्री दत्ता, देवाशीष दास मौजूद थे।

Share This Article