हजारीबाग में बदमाशों ने दो युवक को मारी गोली, एक की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: हजारीबाग रांची मार्ग पर मुकुंदगंज में गुरुवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर मौत (Death) के घाट उतार दिया। बदमाशों की फायरिंग (Firing) से एक अन्य भी घायल हुआ है।

बताया गया कि प्रिंस पांडेय (Prince Pandey) अपनी किराना दुकान के पास खड़ा था। वहीं पास में दिलीप राणा नामक युवक कैरम खेल रहा था। तभी घात लगाए बदमाशों ने फायरिंग की दी।

गोली लगने से प्रिंस की मौत हो गई और दिलीप घायल हो गया। बदमाशों ने छह राउंड गोली चलाई है। घायल युवक काे मेडिकल कॉलेज (Medical college) में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article