विधायक बंधु तिर्की ने दीपक प्रकाश को लिखा पत्र

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक बंधु तिर्की ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को शनिवार को पत्र लिखा है।

पत्र लिखकर उन्होंने भाजपा के प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि आरपीएन सिंह बतायें भाजपा राज में कहां और किसने जमीन लूटी है।

तिर्की ने पत्र में कहा है कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा राज्य की राजधानी रांची एवं राज्य के अन्य जिलों में आदिवासी एवं गैरमजरूआ भूमि की जमकर लूट हुई तथा आदिवासी भूमि का गैरकानूनी तरीके से खरीद-फरोख्त के मामलें हुए, किस प्रकार भाजपा सरकार में अवैध रूप से गैरमजरूआ भूमि का जमाबंदी की गई।

तिर्की ने कहा कि भाजपा शासन काल में लैंड बैंक बनाकर गरीब आदिवासियों ते जमीन सरकार के खाते में कर लिया गया जिसे हमारी सरकार वापस दिलाएगी।

Share This Article