मॉडल सिएना वियर का 23 साल की उम्र में निधन, Miss Universe 2022 की फाइनलिस्ट रही…

पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया में घुड़सवारी के दौरान उनका Accident हो गया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई

News Aroma Media

मेलबर्न/मुंबई: मिस यूनिवर्स 2022 की फाइनलिस्ट (Miss Universe 2022 Finalist) रही आस्ट्रेलियाई मॉडल सिएना वियर का आज निधन (Australian model Sienna Weir Death) हो गया। उन्होंने 23 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया में घुड़सवारी के दौरान उनका Accident हो गया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 अप्रैल को सिएना वियर सिडनी के विंडसर पोलो ग्राउंड्स (Windsor Polo Grounds) में घुड़सवारी कर रही थीं। उस समय घोड़े से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

मॉडल सिएना वियर का 23 साल की उम्र में निधन, Miss Universe 2022 की फाइनलिस्ट रही...-Model Sienna Weir died at the age of 23, Miss Universe 2022 finalist...

सिएना को घोड़ों की सवारी करना बहुत पसंद था

उसके बाद उन्हें वेस्टमीड अस्पताल (Westmead Hospital) ले जाया गया। वहां उन्हें Life Support System पर रखा गया था। वह पिछले कुछ हफ्तों से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थीं और आज (6 मई को) उन्होंने दम तोड़ दिया।

सिएना को घोड़ों की सवारी करना बहुत पसंद था। घुड़सवारी उनका जुनून था। सिएना मिस यूनिवर्स 2022 की फाइनलिस्ट (Sienna Miss Universe 2022 Finalist) थीं। उन्होंने सिडनी विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य और मनोविज्ञान में बीए किया है।

अब मॉडल आगे की पढ़ाई के लिए यूके जाने की सोच रही थीं। मॉडलिंग के क्षेत्र में वह हमेशा Experiment करती दिखीं। सिएना के निधन के बाद से ही फैंस सोशल मीडिया के जरिए अपना शोक व्यक्त कर रहे हैं।

मॉडल सिएना वियर का 23 साल की उम्र में निधन, Miss Universe 2022 की फाइनलिस्ट रही...-Model Sienna Weir died at the age of 23, Miss Universe 2022 finalist...

सिएना उन मॉडलों में शुमार थीं, जो कम समय में लोकप्रिय हो गए

सिएना एक बेहतरीन Model के तौर पर जानी जाती थीं। उसने मॉडलिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी खूबसूरती से अपने प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सिएना उन मॉडलों में शुमार थीं, जो कम समय में लोकप्रिय हो गए।

सिएना बहुत आगे जाना चाहती थीं। उन्होंने यह सफर भी शुरू किया था। सिएना (Siena) सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं और उनके काफी प्रशंसक हैं। सिएना के निधन की खबर के बाद से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।