मोदी कैबिनेट विस्तार : झारखंड की इस महिला सांसद को केंद्रीय कैबिनेट में मिली जगह

News Aroma Media

नई दिल्ल्ली/रांची: Modi Cabinet प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई टीम में कुल 43 मंत्रियों के नाम तय हुए हैं। इनमें झारखंड से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी केंद्रीय मंत्री बन गई हैं।

अन्नपूर्णा देवी के अलावे झारखंड से अर्जुन मुंडा केंद्र में मंत्री हैं। पार्टी संगठन के बुलावे पर वे मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंचीं।

देर शाम पार्टी की उच्चस्तरीय बैठक से पहले राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने उनसे बातचीत की। सूत्रों के अनुसार उन्हें यादव कोटे से मंत्री बनाया गया है।

इसमें अनुराग ठाकुर, जी किशन रेड्डी जैसे केंद्रीय राज्य मंत्रियों को प्रमोशन देकर स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है।

नारायण राणे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरसीपी सिंह, सबार्नंद सोनोवाल को कैबिनेट में जगह मिली है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई टीम में 13 वकील, 6 डॉक्टर, 5 इंजीनियर, 7 पूर्व सिविल सेवक, केंद्र सरकार में अनुभव रखने वाले 46 मंत्री शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश से सात मंत्री

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सबसे ज्यादा सात मंत्री बनाए गए हैं। उत्तराखंड से भी एक मंत्री बनाया जा रहा है। जदयू के खाते से सिर्फ एक ही मंत्री बनाया जा रहा है।

मोदी कैबिनेट विस्तार : झारखंड की इस महिला सांसद को केंद्रीय कैबिनेट में मिली जगह

जबकि लोजपा से भी पशुपति कुमार पारस को मंत्री बनने का मौका मिलने जा रहा है। वहीं, भाजपा नेतृत्व ने किसान आंदोलन के कारण चुनावी राज्य होते हुए भी पंजाब से एक भी मंत्री नहीं बनाया है।

उल्लेखनीय है कि अगले साल उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं।

ऐसे में कैबिनेट विस्तार में पंजाब को छोड़कर चुनावी राज्यों पर फोकस किया गया है। कैबिनेट में पिछड़ी और अतिपिछड़ी जातियों का भी ध्यान रखा गया है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक को तवज्जो दी गई है। नीतीश कुमार भाजपा नेतृत्व पर चार मंत्री पद देने के लिए लगातार दबाव बनाए हुए थे लेकिन वह उनकी इस जिद के आगे नहीं झुका।

Annapurna Devi (@Annapurna4BJP) | Twitter

मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह से पहले पीएम आवास पर एक मीटिंग हुई जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्बानंद सोनोवाल समेत सभी संभावित मंत्री शामिल हुए।

मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी की नई टीम में शामिल चेहरे इस प्रकार हैं

नारायण राणे, सबार्नंद सोनोवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरसीपी सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरेन रिजिजू, आजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, परसोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर, पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, डॉ।

सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करांदलजे, भानुप्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जारदोश, मीनाक्षी लेखी, अनुपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, चौहान, भगवंत खुबा, कपिल पाटिल, प्रतिमा भौमिक, डॉ. सुभाष सरकार, डॉ।

भागवत किशनराव काराड, डॉ. राजकुमार रंजन सिंह, डॉ. भारती प्रवीण पवार, विश्वेश्वर टुडू, शांतनु ठाकुर, डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई, जॉन बिरला, डॉ. एल मुरुगुन, निशित प्रमाणिक।