Latest NewsUncategorizedमोदी जी की एक ही गारंटी है कि सभी कांग्रेस सरकारों को...

मोदी जी की एक ही गारंटी है कि सभी कांग्रेस सरकारों को गिराओ, जयराम रमेश ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jayram Ramesh Targeted PM Modi: कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jayram Ramesh) ने PM मोदी पर राज्यों में कांग्रेस की सरकारों को ‎गिराने का आरोप लगाया है।

बता दें ‎कि हिमाचल प्रदेश (HP) में कांग्रेस का सियासी संकट अब एक कदम और आगे बढ़ चुका है क्योंकि वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

वहीं CM सुखविंदर सिंह Sukhu ने भी क्लीयर कर दिया कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है और बजट के दौरान उन्होंने अपना बहुमत साबित कर ‎दिया है।

मोदी जी की एक ही गारंटी है

इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान PM मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की एक ही गारंटी है कि सभी कांग्रेस सरकारों को गिराओ।

उन्होंने दावा किया कि Rajya Sabha Elections में क्रॉस वोटिंग के जरिए हमारी सरकार को गिराने की साजिश रची गई। हमारे तीन बड़े नेता शिमला में हैं, हमें कड़े फैसले लेने होंगे। हम कठोर फैसले लेने से पीछे नहीं हटेंगे। जयराम रमेश ने कहा ‎कि हमारे पर्यवेक्षक सभी विधायकों से बातचीत कर शिकायतों को दूर करने की कोशिश करेंगे।

जो जनादेश हमें मिला है, उसे पूरा करेंगे

उन्होंने दावा किया कि जो जनादेश हमें मिला है, उसे पूरा करेंगे। कांग्रेस पार्टी और संगठन सर्वोपरि है। हमारी प्राथमिकता हिमाचल प्रदेश में सरकार बचाना है क्योंकि वहां की जनता ने BJP को नकारकर स्पष्ट बहुमत हमारी पार्टी को दिया था।

वहीं राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम ने कहा, हम राज्य सभा नहीं जीत पाए, उससे हम इनकार नहीं कर रहे हैं। अभिषेक मनु सिंघवी ये सीट नहीं जीत पाए। हम इस बात को स्वीकार कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से हिमाचल प्रदेश में तीन पर्यवेक्षक भेजे गए हैं। इनमें हरियाणा के पूर्व CM भूपिंदर सिंह हुड्डा, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और कर्नाटक के डिप्टी CM D.K शिवकुमार शामिल हैं।

spot_img

Latest articles

राधेश्याम पोद्दार के निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने जताया शोक

रांची : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार के पिता...

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की स्वास्थ्य की संपूर्ण जांच प्रक्रिया शुरू

नई दिल्ली : पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया सोमवार...

सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का भी प्रतीक है महाशिवरात्रि : सुदेश महतो

सिल्ली थाना परिसर में भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजित मुख्य अतिथि के रूप में...

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

खबरें और भी हैं...