मेदिनीनगर: मेदिनीनगर- औरंगाबाद मार्ग में छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-98 पर बुधवार की सुबह डायवर्सन में एक मोटरसाइकिल गिर गया।
इस पर एक महिला सवार थी। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गया, जहां रास्ते में ही महिला की मौत हो गयी।
जानकारी अनुसार उक्त महिला और पिता दोनों रिश्तेदार के यहां से वापस लौट रहे थे। इसी बीच छत्तरपुर के एनएच-98 मार्ग पर अनियंत्रित होकर बाइक गिर गया, जिससे सरस्वती देवी की मौत हो गई।
सरस्वती देवी बरवाडीह मंडल की रहने वाली है। वह अपने पिता के साथ हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ढाव जा रही थी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।