Bangladeshi women in Jharkhand: एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) द्वारा झारखंड में बांग्लादेशी महिलाओं की तस्करी और संदिग्ध घुसपैठ के मामले की जांच के लिए मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज करने की खबर सामने आई है।
बताया जाता है कि ED का आरोप है कि ईसके जरिए कथित तौर पर ब्लैक मनी बनाई गई। ED ने इस सिलसिले में PMLA के तहत केस दर्ज किया है।
यह केस जून में रांची के बरियातू पुलिस थाने में दर्ज FIR पर आधारित है। ED ने यह मामला चार जून की FIR संख्या 188/2024 पर दर्ज किया है।
रांची के बरियातू थाने में IPC 1860 की धारा 420, 467, 468, 471 और 34, Passport अधिनियम 1967 की धारा 12, विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14-ए के तहत यह केस दर्ज हुआ था।
महिला की शिकायत पर दर्ज हुई थी FIR
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी, जो काम की तलाश में दलालों की मदद से बांग्लादेश से भारत में कथित तौर पर घुसपैठ कर आई थी।
इसमें पांच से छह महिलाओं को आरोपी के तौर पर नामजद किया गया था। इन महिलाओं को एक स्थानीय रिसॉर्ट में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था।
शिकायतकर्ता महिला के हवाले से कहा गया है कि उन्हें ब्यूटी सैलून में नौकरी दिलाने का वादा करके वेश्यावृत्ति के लिए बांग्लादेश से भारत लाया गया था। ED ने अनुसार, कई व्यक्ति अवैध घुसपैठ, फर्जी पहचान प्रमाण बनाने से संबंधित कानूनी गतिविधियों में शामिल हैं।