लाइफस्टाइल

जन्माष्टमी के दिन मोर पंख घर लाना होता है बेहद शुभ, आर्थिक परेशानी और वास्तु दोष से मिलती है राहत

Mor Pankh on Janmashtami : आज भादो महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दिन सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) का पर्व मनाया जा रहा है।

जन्माष्टमी को भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यताएं हैं कि इस दिन भगवान कृष्ण की सच्चे मन से आराधना करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

वहीं श्री कृष्ण से जुड़ी हर चीज इस दिन मनोकामना पूर्ति के लिए खास मानी जाती है। जैसे कि कान्हा का प्रिय मोर पंख (Mor Pankh)। कहते हैं इस दिन मोर पंख से जुड़े कुछ उपाय करने से कान्हा प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना पूरी करते हैं।

शास्त्रों में कहा जाता है कि मोर पंख शुभता, पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक होता है।

मोर पंख से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही कई ग्रह दोष भी दूर होते हैं। तो चलिए आज जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर आपको मोर पंख के कुछ खास उपाय बताते हैं जिन्हें करने से आपका घर धन-धान्य से भर जाएगा।

पहला उपाय

जन्माष्टमी के दिन अगर पूजा करते वक्त आप मोर पंख भगवान की प्रतिमा के सामने रखते हैं तो इससे आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और आपके घर में धन-धान्य की भी वृद्धि होगी।

दूसरा उपाय

जन्माष्टमी के दिन मोर पंख को लाल कपड़े में बांधकर धन के स्थान पर रखें। ऐसा करने से आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।

तीसरे उपाय

आपको अपने नौकरी या बिजनेस में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और आप फाइनेंशियल क्राइसिस से गुजर रहे हैं तो जन्माष्टमी के दिन अपने वर्कप्लेस पर मोर पंख जरूर रखें। ऐसा करने से आपको काफी लाभ मिलेगा।

वास्तु दोष

वही अगर आपके घर में कोई वास्तु दोष है तो उसे दूर करने के लिए आप अपने घर की पूर्व दिशा में मोर पंख रखें। ऐसा करने से आपके घर का वास्तु दोष दूर होगा, साथ ही आपके घर में शांति बनी रहेगी।

अगर आपका कोई जरूरी काम पूरा होते-होते रुक जाए या बहुत समय से कोई काम अटका हुआ हो तो जन्माष्टमी के दिन अपने बेडरूम की पूर्व-दक्षिण दिशा में मोर पंख लगाएं। इससे रुके काम पूरे होने लगते हैं।

मोर पंख में होता है देवी देवताओं और नौ ग्रहों का वास

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोर पंख में सभी देवी देवताओं और नौ ग्रहों का वास होता है। इसलिए इसे घर में रखना अत्यंत शुभ माना जाता है।

मान्यता है कि अगर घर में मोर पंख होता है तो घर में आर्थिक संपन्नता आती है और संकटों से बचाव होता है। अगर आपके घर पर मोर पंख नहीं है तो इस जन्माष्टमी पर आप मोर पंख घर ला सकते हैं।

Back to top button
x

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker